आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर िवभिन्न आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर िवभिन्न आयोजन

मुनि रणजीतकुमार जी के नमस्कार महामंत्र के साथ आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 15वें महाप्रयाण दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रदान की। डॉ. माणक कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं की मंत्री राज कोचर, पार्षद रेणु कोचर, रणजीत चौरड़िया, अणुव्रत समिति लाडनूं के संरक्षक शांतिलाल बैद, संगठन मंत्री नवीन नाहटा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मुनि तन्मयकुमार जी, मुनि कौशलकुमार जी ने अपने भावों से आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुनि रणजीत कुमार जी ने प्रेरणा प्रदान करते हुए आचार्य श्री महाप्रज्ञ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रणति व्यक्त की। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य सुनीता बैद ने किया।