आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर िवभिन्न आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 15 वें महाप्रयाण दिवस पर िवभिन्न आयोजन

तेरापंथ सभा भवन में 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 15वां महाप्रयाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण महाप्रज्ञ अष्टकम् से राजकुमारी भुतोड़िया ने किया। साध्वी पल्लवप्रभा जी एवं साध्वी प्रांशुप्रभा जी ने कविता के माध्यम से, साध्वी मनीषाश्री जी एवं साध्वी प्रांशुप्रभा जी ने भावपूर्ण शब्दों से एवं साध्वी संघप्रभा जी ने भावों की अभिव्यक्ति दी। 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभा जी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के गुणों का उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गुरुदेव की सेवा में साध्वीश्री के अनुभव श्रावकों के लिए आह्लादकारी थे। महिला मंडल ने गीतिका के माध्यम से आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। केसरीसिंह मालू, मोहनलाल सुराणा, शोभा देवी सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रदीप बैद ने गीतिका के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी मुकुलयशा जी ने किया।