वीतराग कार्यशाला का सफल आयोजन

संस्थाएं

वीतराग कार्यशाला का सफल आयोजन

नालासोपारा, मुंबई। अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप नालासोपारा द्वारा साध्वी पुण्ययशाजी के सान्निध्य में वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत की प्रस्तुति दी गई। साध्वी पुण्ययशाजी ने कहा कि राग-द्वेष की भावना व पदार्थों के प्रति आसक्ति को छोड़े बिना वीतरागी नहीं बना जा सकता। मनुष्य के जीवन में दया के भाव और सब जीवों के प्रति हित की भावना होनी चाहिए। साध्वीवृंद द्वारा ध्यान एवं प्रश्नोत्तर का सत्र रखा गया। आभार ज्ञापन तेयुप अध्यक्ष मुकेश मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, किशोर मंडल, सभा, महिला मंडल आदि के साथ समाज की सराहनीय उपस्थिति रही।