तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा द्वारा पौध को सींचें एवं गुड पैरेंटिंग की कार्यशाला का सफल आयोजन साध्वी पुण्ययशा जी आदि के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वी पुण्ययशा जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष मानसी मेहता ने सभी का स्वागत किया। साध्वी वर्धमानयशा जी ने बच्चों को संस्कारी बनाने की प्रेरणा दी। साध्वी पुण्ययशा जी ने छोटी-छोटी घटनाओं द्वारा गुड पैरेंटिंग के महत्व को समझाते हुए कहा कि अच्छे संस्कार बच्चों का जीवन बना सकते हैं। कार्यक्रम में बहनों और कन्याओं की सराहनीय उपस्थति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन मंत्री रंजना सोलंकी ने किया। महिला मंडल मंत्री प्रवीणा खाब्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।