तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अभातेममं के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव के पावन अवसर पर ‘महाश्रमणोस्तु मंगलम्’ कार्यक्रम माछकोवा में स्थित आईटीए सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी के पावन संदेश का वाचन संगठन मंत्री रमन पटावरी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोगो का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा, महामंत्री नीतू ओस्तवाल व उनकी टीम एवं महासभा के पदाधिकारी द्वारा किया गया। महाश्रमण अष्टकम् के संगान से महिला मंडल व कन्या मंडल की बहनों ने कार्यक्रम का मंगलाचरण किया। स्थानीय अध्यक्ष अमराव देवी बोथरा ने अपने स्वागत वक्तव्य से समागत अतिथियों एवं उपस्थित केसरिया शक्ति का स्वागत करते हुए भाव व्यक्त किये। मुख्य वक्ता किशोर जैन ने आचार्यश्री महाश्रमणजी की अभिवंदना में उनके द्वारा रचित ‘उठो शिष्य’ पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि इस ग्रंथ से जीवन जीने की कला सीखें। यह ग्रंथ आत्म जागरण का साहित्य है। मंडल की बहनों द्वारा आचार्य महाश्रमण पर आधारित 'सवाल अंबर के, जवाब धरती पर' रोचक प्रस्तुति दी गई।
मधुर गायिका मीनाक्षी भूतोडिया ने स्वर लहरी से वातावरण को महाश्रमणमय बना दिया। कार्यक्रम संयोजिका विमला कोचर के प्रयास तथा पूरी टीम के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीमा बैद ने संकल्प पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री ममता दुगड़ ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष कुसुम कोटेचा ने किया।