आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर चारित्रात्माओं के उद्गार

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर चारित्रात्माओं के उद्गार

साध्वी रतिप्रभा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 15वां महाप्रयाण दिवस कार्यक्रम न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कन्या मंडल द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम् से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की स्तुति में सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की गई। साध्वी रतिप्रभा जी, साध्वी कलाप्रभा जी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के जीवन दर्शन पर विशेष प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, मुमुक्षु बहन शेफाली चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रकाश श्रीमाल एवं तेयुप ने गीतों के माध्यम से अपनी भावांजलि व्यक्त की। सभी श्रावकों एवं ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से और अपने-अपने घरो में 'ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरवे नमः' का जप किया गया। आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस पर भाई बहनों ने एकासन, उपवास, आयंबिल रात्रि भोजन, त्याग एवं जमीकंद त्याग भी किये। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, सभा, युवक परिषद, कन्या मंडल आदि संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य श्रावकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी मनोज्ञयशाजी ने किया।