‘महाश्रणोस्तु’ ‘मंगलम’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘महाश्रणोस्तु’ ‘मंगलम’ कार्यशाला का आयोजन

रिसडा। महिला मंडल ने मुनि जिनेशकुमार जी के सानिध्य में ‘महाश्रणोस्तु’ ‘मंगलम’ कार्यशाला का आयोजन उत्तर हावड़ा में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि जिनेशकुमार जी के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र द्वारा हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद जी ने किया। मंगलाचरण में क्षेत्र की सभी बहनों ने भाग लिया। मुनि कुणालकुमार जी द्वारा एक गीतिका का संगान किया गया। मुनि जिनेशकुमार जी ने अपने प्रेरणा पाथ्य में कहा कि हम कितने सौभाग्यशाली हैं कि हमें पंचम आड़े में आचार्य भिक्षु की यशस्वी परंपरा में आचार्यश्री महाश्रमणजी का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। मुनिश्री ने आचार्यश्री महाश्रमणजी के अनेक गुणों के बारे में बताया। मुनि जिनेशकुमार जी ने आचार्य के आठ ध्येय गुणों का विवेचन भी किया। मुनि परमानंद जी द्वारा एक क्वीज प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें 12 ग्रुप बनाए गए। रिसडा महिला मंडल की पांच बहनों ने कार्यशाला में भाग लिया।