चुनाव शुद्धि अभियान

संस्थाएं

चुनाव शुद्धि अभियान

हावड़ा। अणुविभा द्वारा निर्देशित चुनाव शुद्धि अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर गतिमान रखते हुए अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हावड़ा के माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मतदाता को जागरूक करते हुए उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित कर संकल्पित कराया गया।
अणुव्रत समिति हावड़ा की सहमंत्री लीना सिंघी ने अपने वक्तव्य में बताया की राष्ट्र निर्माण की भूमिका में ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ने इस अभियान की खूब प्रशंसा की एवम धन्यवाद ज्ञापित किया।