आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर िवविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर िवविध आयोजन

आचार्यश्री महाश्रमणजी का जन्मोत्सव एवं पट्टोत्वस 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी ठाणा-8 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन नोखा में आयोजित किया गया। 'शासन गौरव' साध्वी राजीमतीजी, साध्वी पुलकितयशाजी, साध्वी प्रभातप्रभाजी ने आचार्य महाश्रमण की अभिवंदना में अपने विचार व्यक्त किए। कन्यामंडल ने महाश्रमण अष्टकम् से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने कविता पाठ किया। सीमा घीया, अनु भूरा, सभा अध्यक्ष इन्द्रचन्द बैद ने अपनी रचना प्रस्तुत की। उपासक अनुराग बैद ने अपने विचार व्यक्त किए। युवक परिषद से सुरेश बोथरा, ऋतिक बुच्चा, प्रेम चोरड़िया ने गीत का संगान किया। ज्ञानशाला की तेजल बैद, सुजानगढ़ से समागत संदीप डोसी ने गीत की प्रस्तुति दी। श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंजू बैद ने तथा आभार ज्ञापन प्रीति मरोठी ने किया। अभातेममं द्वारा निर्देशित 'महाश्रमणोस्तु मंगलम्' कार्यशाला भी महिला मंडल द्वारा आयोजित की गई।