आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर िवशेष आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर िवशेष आयोजन

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 15वां महाप्रयाण दिवस आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञाजी, समणी करुणाप्रज्ञाजी एवं समणी सुमनप्रज्ञाजी के सान्निध्य में राजगंगपुर (ओडिशा) में मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की और ज्ञानशाला के बच्चों ने विशेष प्रस्तुति दी। राउरकेला से नीतू कोठारी ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जीवन को दर्शाती कविता प्रस्तुत की। समणी कमलप्रज्ञाजी ने गीतिका के साथ आचार्य महाप्रज्ञजी के जीवन के बारे में बताया। समणी सुमनप्रज्ञाजी ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के बारे में जानकारी देते हुए सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। समणी करुणाप्रज्ञाजी ने भी आचार्यश्री के विषय में बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार की सामायिक के साथ सबने ’ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः’ का सामूहिक जाप किया। इस पावन अवसर पर भाई-बहनों ने एकासन, द्रव्य सीमा, रात्रि भोजन त्याग आदि कई तपस्याएं की। राउरकेला से भी तेरापंथ श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।