तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा अभातेममं द्वारा संचालित समृद्ध राष्ट्र परियोजना के अन्तर्गत 'बढ़ते कदम विकास की ओर' विद्यालय संरक्षण प्रोजेक्ट के तहत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी को संरक्षण में लिया गया। अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा एवं टीम ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। इस विद्यालय में मधु किरण ओस्तवाल ने अपने पिताजी स्वर्गीय कंवर लाल खाब्या की पुण्य स्मृति में 16 पंखे सप्रेम भेंट किए। सामूहिक नमस्कार महामंत्र उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल अध्यक्षा मैना कांठेड ने स्वागत वक्तव्य दिया। स्कूल प्रिंसिपल उषा शर्मा ने समागत राष्ट्रीय पदाधिकारिगण का स्वागत एवं तेरापंथ महिला मंडल के इस सराहनीय सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।