आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर आयोजन

परम पूज्य युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव पर अभातेममं द्वारा निर्देशित 'महाश्रमणोस्तु मंगलम' कार्यक्रम मध्य दिल्ली महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन शास्त्री नगर में 'शासनश्री' साध्वी ललितप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा महाश्रमण अष्टकम का संगान किया गया। अध्यक्ष दीपिका छल्लाणी ने सभी का स्वागत किया एवं आचार्य प्रवर के जीवन के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। मंत्री सुमन बरडिया ने अष्टगणी संपदा से सुशोभित आचार्य महाश्रमण जी की वाचना संपदा का सुंदर विवेचन कर गुरुदेव के 50वें दीक्षा कल्याणक पर अभ्यर्थना अर्पित की। 'आराधना आराध्य की' के अंतर्गत क्षेत्र के शांतिलाल सेठिया ने 8 की तपस्या कर गुरु चरणों में तप की भेंट अर्पित की। 'शासनश्री' साध्वी ललितप्रभा जी ने अष्टगणी संपदा को विस्तार से समझाया। कन्या मंडल और महिला मंडल ने गुरुदेव को गीतिकाओं के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का कुशल संयोजन चंचल सुराणा द्वारा किया गया।