
आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर आयोजन
आचार्य श्री महाश्रमण जी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यक्रम 'महाश्रमणोस्तु मंगलम्' का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल सिलीगुड़ी द्वारा समणी निर्देशिका डॉ. मंजूप्रज्ञा जी एवं समणी स्वर्णप्रज्ञा जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष संगीता घोषल द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा आचार्यश्री महाश्रमणजी के जीवन पर एक नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में कई भाई-बहनों ने अपने भाव व्यक्त किए।