तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर द्वारा 'मदरहुड विथ मदर्स' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती व सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में 9 मां बेटी की जोड़ी ने भाग लिया जिसमें मां बेटी के तालमेल पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका आयोजन तीन राउंड में किया गया और सबसे अधिक पॉइंट्स हासिल करने वाली मां बेटी की जोड़ी को ‘बेस्ट मां बेटी जोड़ी’ के टाइटल से सम्मानित किया गया। साथ ही ‘बेस्ट जैन फूड मेकिंग कम्पटीशन’ का आयोजन भी किया गया। जिसमें कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आभार कन्या मंडल प्रभारी सीमा बोथरा ने किया।