तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के 50वें दीक्षा वर्ष की परिसंपन्नता पर दीक्षा कल्याण महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाश्रमण अष्टकम् से किया गया।
अहिंसा यात्रा, अनुशासन, जन संपर्क आदि बिन्दुओं पर बहनों ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष रानी बरिड़या ने अष्ट संपदा पर विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ श्राविका संपत डागा ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये। 12 बहनों ने संकल्प पत्र भरा।