तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल ने मुनि जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में ‘महाश्रणोस्तु मंगलम’ कार्यशाला का आयोजन उत्तर हावड़ा में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि जिनेशकुमार जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। रिसड़ा क्षेत्र की बहनों ने मंगलाचरण किया। मुनि कुणालकुमारजी द्वारा एक गीतिका का संगान किया गया। मुनि जिनेशकुमार जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें पंचम आरे में, आचार्य भिक्षु की यशस्वी परंपरा में, आचार्यश्री महाश्रमणजी का पावन सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। मुनिश्री ने आचार्यश्री महाश्रमणजी के अनेक गुणों के बारे में बताया। मुनिश्री ने आचार्य की आठ संपदाओं का विवेचन भी किया। मुनि परमानंद जी द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद जी ने किया।