तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अभातेममं के तत्वावधान में साध्वी राकेशकुमारीजी ठाणा-5 के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल विलेपार्ले, अंधेरी, खार, सांताक्रुज द्वारा ‘महाश्रमणोस्तु मंगलम’ कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न बनो पुस्तक पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। तत्पश्चात सांताक्रुज महिला मंडल द्वारा महाश्रमण अष्टकम का मंगल संगान किया गया। अंधेरी महिला मंडल ने गीतिका के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। भातेममं की प्रचार प्रसार मंत्री सरिता बरलोटा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पर विलेपार्ले महिला मंडल की सहमंत्री भावना डागलिया ने सभी का स्वागत किया। साध्वी अतुलयशा जी ने कविता से अपनी अभिव्यक्ति दी। साध्वी मलयविभाजी ने अनेक संस्मरण से गुरुदेव के इंद्रिय संयम पर प्रकाश डाला। साध्वी राकेशकुमारी जी ने अपने आचार्य की आठ संपदाओं को विस्तार में बताते हुए आचार्य महाश्रमणजी के विशेष गुणों, प्रसंगों का वर्णन किया। साध्वी विपुलयशा जी एवं साध्वी चेतस्वीप्रभाजी ने 'संपन्न बनो' पुस्तक पर आधारित प्रश्नोत्तरी का संचालन किया, जिसमें 16 बहनों ने भाग लिया। विलेपार्ले महिला मंडल अध्यक्षा रेखा कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।