
तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अररिया कोर्ट तेरापंथ महिला मंडल ने महाश्रमणोस्तु मंगलम का कार्यक्रम आयोजित किया। नवकार मंत्र एवं महाश्रमण अष्टकम के संगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रितु चिंडालिया, कविता बोथरा, माला छाजेड ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष सरिता बेगवानी ने आचार्य श्री महाश्रमणजी का जीवन परिचय बताते हुए गुरुवर की अष्टगणी सम्पदा पर अपने भाव व्यक्त किए। माला छाजेड, कविता बोथरा ने गुरुदेव की आचार्य संपदा, अहिंसा यात्रा एवं साहित्य सृजनता, समरसता और सरलता पर प्रकाश डाला। सामूहिक गीत के संगान के बाद मंत्री सुरभि दुग्गड ने संघ गान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।