तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार नवरंगपुर महिला मंडल द्वारा महाश्रमणोस्तु मंगलम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाश्रमण अष्टकम से किया गया। अध्यक्ष बॉबी जैन ने आचार्य श्री महाश्रमणजी के जन्मोत्सव, दीक्षा कल्याण महोत्सव और पट्टोत्सव के बारे में बताते हुए एक कविता के माध्यम से महिला मंडल की ओर से अभिनंदन किया। बिंदिया जैन ने गुरूदेव की लिखित 'परम सुख का पथ' पुस्तक पर प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में मंत्री रीना जैन ने सबका आभार व्यक्त किया।