जैन विद्या प्रमाण-पत्र वितरण समारोह

संस्थाएं

जैन विद्या प्रमाण-पत्र वितरण समारोह

राजराजेश्वरी नगर। तेरापंथ सभा भवन राजराजेश्वरी नगर में विराजित साध्वी सिद्धप्रभाजी एवं साध्वी उदितयशाजी के सान्निध्य में गत वर्ष जैन विद्या में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी आस्थाप्रभा जी एवं साध्वी दीक्षाप्रभा जी के मंगलाचरण से हुआ। साध्वी सिद्धप्रभा जी ने कहा कि जैन विद्या आत्मज्ञान की कुंजी है। जैन विद्या के द्वारा संस्कारों का निर्माण होता है। सभाध्यक्ष छतरसिंह सेठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पटावरी, तेयुप अध्यक्ष विकास छाजेड़, समण संस्कृति संकाय साउथ कर्नाटक प्रभारी कंचन छाजेड़ ने शुभकामनाएं संप्रेषित की। केन्द्र व्यवस्थापिका सीमा छाजेड़ ने आगामी जैन विद्या परीक्षा की जानकारी दी। सभाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन कर उन्हें पुरस्कृत किया। विक्रम महेर, अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य मधु कटारिया, पूर्व अध्यक्ष सरोज आर बैद, लता बाफना आदि गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। आरण.आर. नगर की जैन विद्या की सह-केंद्र व्यवस्थापिका संगीता डागा, आशा लोढ़ा, सीमा दक और दीपिका देरासरिया का कार्यक्रम संचालन में सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र व्यवस्थापिका सीमा छाजेड़ ने किया।