गांधीनगर दिल्ली सभा का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

गांधीनगर दिल्ली सभा का शपथ ग्रहण समारोह

साध्वी संगीतश्रीजी गांधीनगर दिल्ली सभा के नव मनोनीत अध्यक्ष एवम् टीम का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन विकास मंच में आयोजित हुआ। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा सदस्यों द्वारा मंगलाचरण में सभा गीत का संगान किया गया। सभा प्रभारी मन्नालाल बैद द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। साध्वीश्री ने कहा- नव मनोनीत अध्यक्ष निर्मल छल्लानी एवम उनकी पूरी टीम ने शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष भाई कमल गांधी की पूरी टीम ने बहुत निष्ठा से कार्य किया। वर्तमान में छल्लानी अध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित हुए हैं। उनकी टीम को यही कहना चाहूंगी कि आप कोई भी कार्य करें गुरुदृष्टि की आराधना करते हुए करें। सबको साथ लेकर कार्य करें तभी आपके पद की गरिमा बढ़ेगी। इससे पूर्व सभा के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गाँधी ने नव मनोनित अध्यक्ष निर्मल छल्लाणी को, महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड़ ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को एवं दिल्ली सभा अध्यक्ष सुखराज सेठिया ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर साध्वी कमलविभाजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड़, महासभा प्रभारी मन्नालाल बैद, दिल्ली सभा अध्यक्ष सुखराज सेठिया, पूर्वी दिल्ली महिला मंडल से अमिता बरडिया, तेयुप दिल्ली अध्यक्ष विकास चोरडिया ने नई टीम के प्रति शुभकामनाएं व निवर्तमान टीम को बधाई प्रेषित की। मंच संचालन पूर्व मंत्री हेमराज राखेचा एवं वर्तमान मंत्री बजरंग कुंडलिया ने किया।