शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

वसई। साध्वी पुण्ययशा जी एवं साध्वी डॉ. पीयूषप्रभा जी के सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, वसई की 2024-26 के लिए नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। साध्वी पुण्ययशाजी ने कार्यकर्ता के गुणों की विस्तृत व्याख्या करते हुए सभी को संघ एवं संघपति के प्रति समर्पित भाव रखने की प्रेरणा दी। साध्वी डॉ. पीयूषप्रभाजी ने कहा कि सभी क्षेत्रीय संस्थानों में तेरापंथी सभा सिरमौर होती है, मगर उनका उत्तरदायित्व भी सबसे अधिक होता है। नव मनोनीत अध्यक्ष भगवतीलाल चौहान ने उपाध्यक्ष के अशोक संचेती, गौतम गोखरू, यशवंत डांगी एवं शांतिलाल लोढा, मंत्री सुभाष हिरण, कोषाध्यक्ष वर्धमान सोलंकी, सहमंत्री राजेश राठौड एवं मुकेश रांका, संगठन मंत्री कांतिलाल बोहरा, प्रचार मंत्री मनोज संचेती एवं सम्पूर्ण कार्य कारिणी के नामों की घोषणा कर उन्हें शपथ ग्रहण करवाई। नव मनोनीत अध्यक्ष भगवतीलाल चौहान ने सभी से आव्हान किया कि हमें संघ एवं संघपति के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहना है और सभी को कदम से कदम मिलाकर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे से आगे बढ़ने का सतत् प्रयास करना है।