गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

'शासनगौरव' साध्वी राजीमतीजी ने कहा कि आचार्य तुलसी एक महान संत और ओजस्वी वक्ता थे। साध्वी पुलकितयशाजी, साध्वी प्रभातप्रभाजी ने गुरुदेव तुलसी की भावों से अभ्यर्थना की। कन्या मंडल ने तुलसी अष्टकम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तेयुप सदस्यों ने गीतिका का संगान किया। जोरावरपुरा सभा अध्यक्ष बाबूलाल बुच्चा, सुनील बैद, अनुराग बैद, सभा मंत्री मनोज घीया, तेयुप अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, मंत्री सुरेश बोथरा ने अपनी प्रस्तुति दी। युवती मंडल ने विसर्जन करने की प्रेरणा दी। महिला मंडल मंत्री प्रीति मरोठी ने आभार ज्ञापन एवं संचालन अध्यक्ष सुमन मरोठी ने किया।