‘समर्पण’ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘समर्पण’ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

तेरापंथ युवक परिषद हैदराबाद द्वारा ‘समर्पण’ - कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन डी. वी. कॉलोनी सिकंदराबाद में किया गया। अध्यक्ष निर्मल दूगड़ ने सभी सदस्यों का स्वागत किया, वर्षभर के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था को निरंतर अपनी सेवाएं देकर कार्यकर्ता एक नई ऊंचाई पर लेकर जाते हैं और तेरापंथ युवक परिषद के त्रिआयामी सूत्र युवकों को समर्पण भाव से सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस कार्यक्रम में तेयुप के सेवा प्रकोष्ठ, परामर्शक, अभातेयुप सदस्यगण, विशेष सहयोगी, पदाधिकारी गण और सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में मंत्री रवि प्रकाश कोटेचा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन संगठन मंत्री जिनेंद्र बैद द्वारा किया गया।