तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल राजराजेश्वरी नगर, बेंगलुरू के तत्वावधान में कन्यामंडल द्वारा साध्वी उदितयशा जी के सान्निध्य में 'एक्सप्लोर वन्स टैलेंट' शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण बेंगलुरु की कन्या मंडल शाखाओं ने भाग लिया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी उदितयशा जी द्वारा किया गया। उन्होंने रोचक कहानी द्वारा लाइफ में बैलेंस बनाकर चलने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष सुमन पटवारी ने सभी का स्वागत किया। साध्वी संगीतप्रभा जी ने एक्सप्लोर योर ट्रू टैलेंट गीत के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की। साध्वी भव्ययशा जी ने एक चार्ट के माध्यम से कन्याओं को जीवन में समय के समुचित उपयोग का प्रशिक्षण दिया। साध्वी संगीतप्रभा जी ने कन्याओं को यह प्रेरणा दी कि हमें पहले बड़े लक्ष्य को पूरा करना चाहिए। साध्वी शिक्षाप्रभा जी ने लीड योर सेल्फ द्वारा खुद को जानने और समझने की प्रेरणा दी। सभी कन्याओं को सामायिक, डिजिटल त्याग, 24 तीर्थंकर प्रतियोगिता, डिबेट आदि के माध्यम से धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी गई। शिविर में कुल 47 कन्याओं ने भाग लिया।
महिला मंडल सहित 70 लोगों की उपस्थिति रही। डिबेट प्रतियोगिता के जज के रूप में प्रतिभा नाहर एवं प्रतिष्ठा प्रियदर्शिनी जैन ने अपना निर्णय दिया जिसमें प्रथम स्थान पर विजयनगर कन्या मंडल, द्वितीय स्थान पर यशवंतपुर कन्या मंडल तथा तृतीय स्थान पर आर.आर. नगर कन्या मंडल रहा। कार्यक्रम के अंत में कन्याओं ने शिविर के अपने अनुभव को साझा किया। कन्या मंडल प्रभारी पूनम दुगड़ ने संचालन एवं सहप्रभारी निशा छाजेड़ ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम की संयोजिका दिया छाजेड़ एवं सह-संयोजिका तृप्ति छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।