
तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन
तेरापंथ महिला मंडल राउरकेला द्वारा आचार्यश्री महाश्रमणजी का 50वां दीक्षा कल्याण महोत्सव समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञाजी, समणी करुणाप्रज्ञाजी, समणी सुमन प्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में मनाया गया। मुमुक्षु नूपुर ने अपने संस्मरण सुनाए। गुरु की अभ्यर्थना मधुर गीतिकाओं, कविताओं द्वारा की गई और ज्ञानशाला के बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी। ज्योति भंसाली ने आचार्य संपदा के बारे में जानकारी दी। सभा अध्यक्ष रूपचंद बोथरा एवं महिला मंडल की अध्यक्षा तरुलता जैन ने सभी का स्वागत किया। समणी करुणाप्रज्ञा जी ने मंच संचालन किया।