हैप्पी कपल खुशियां डबल कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

हैप्पी कपल खुशियां डबल कार्यशाला का आयोजन

मुनि दीपकुमारजी के सान्निध्य में दंपत्ति कार्यशाला ‘हैप्पी कपल खुशियां डबल’ कार्यशाला एवं मंत्र अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। मुनि दीपकुमारजी द्वारा मंत्र अनुष्ठान करवाया गया। कार्यशाला में मुनि दीपकुमार जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दांपत्य जीवन की आदर्श परंपरा रही है। दंपत्ति परिवार की विशेष संपत्ति है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहे इसके लिए '5टी' को जीवन में अपनाना होगा जिससे जीवन में खुशियां डबल हो सकती है। ट्रस्ट, टाइम, टॉकिंग, थैंक्स और टोलरेंस सुखी दांपत्य जीवन का आधार है। विश्वास रिश्तों की मजबूती के लिए आधार स्तंभ होता है। विश्वास नहीं है तो सात फेरों का संबंध टूटने में 7 मिनट की भी देरी नहीं लगती। रिश्तों में एक दूसरे के लिए समय और संवाद होना बहुत ही जरूरी है। संवाद से समस्याओं का समाधान हो सकता है। धन्यवाद का भाव कपल के बीच में रहना चाहिए और सहनशीलता रिश्ते की अखंडता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मुनि काव्यकुमार जी ने 3'स' - सहना, समझना और सहयोग की व्याख्या की। परिषद मंत्री अमन चोरड़िया ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि काव्यकुमार जी ने किया।