गुरुचरणों में रखी चातुर्मास की अर्जी

संस्थाएं

गुरुचरणों में रखी चातुर्मास की अर्जी

राजाराजेश्वरी नगर। श्रावकों का एक दल चातुर्मास की अर्जी लेकर भुसावल, महाराष्ट्र में परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन हेतु श्री चरणों में पहुंचा। तेरापंथ सभाध्यक्ष राकेश छाजेड़ एवं ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सरोज आर बैद, राजेश छाजेड़, मंत्री गुलाब बाँठिया, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा, संगठन मंत्री विनोद बोथरा, महिला मंडल उपाध्यक्ष मंजू बोथरा चारित्रात्माओं के चातुर्मास प्राप्ति की उत्कट भावना लेकर गुरु चरणों में पहुंचे।
सभाध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने अपनी नवनिर्मित प्रबंध मंडल के साथ गुरुदेव के दर्शन कर सुखसाता की पृच्छा करते हुए यहां विराजित चारित्रात्माओं की सुखसाता से अवगत कराया। आर. आर. नगर की वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं गीतिका द्वारा अपने भाव व्यक्त किए। पिछले दो चातुर्मास खाली जाने की व्यथा का वर्णन किया एवं अपनी रिक्त झोली गुरुदेव के समक्ष रखी। मुख्यमुनि महावीरकुमार जी, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी, साध्वीवर्या जी आदि चारित्रात्माओं की दर्शन सेवा का लाभ लिया। मंजू बोथरा ने महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।