
आध्यात्मिक मिलन समारोह
अमराईवाड़ी। साध्वी मधुस्मिताजी एवं साध्वी काव्यलताजी का नारोल, अहमदाबाद में आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक पल का अमराईवाड़ी, शाहीबाग, पश्चिम एवं कांकरिया का श्रावक समाज साक्षी बना। साध्वी मधुस्मिताजी, साध्वी काव्यलताजी एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की।